भाटापारा शहर में मामूली विवाद पर जानलेवा हमला कर चाकू से प्राणघातक वार करने वाले 02 आरोपी सगे भाई गिरफ्तार
थाना भाटापारा शहर एवं साइबर सेल के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर, भागने की फिराक में लगे दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में
आरोपियों घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त, BNS एवं Arms Act की गंभीर धाराओं के तहत आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखने तथा हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या के प्रयास की एक गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित सुरागसाजी और वैज्ञानिक विवेचना करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना एवं रिपोर्ट का विवरण:- दिनांक 30.10.2026 की रात्रि करीब 8:00 बजे प्रार्थी योगेश कुर्रे (निवासी संत रविदास वार्ड, भाटापारा) ने थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने घर जा रहा था, तब संत रविदास वार्ड स्थित चौक के पास उसके चचेरे भाई अरविंद कुर्रे के साथ आरोपी मोहन कोसले और सन्नी कोसले द्वारा विवाद किया जा रहा था। विवाद के दौरान आरोपी मोहन कोसले द्वारा गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से मारपीट की जा रही थी, तभी उसके भाई आरोपी सन्नी कोसले ने पुरानी रंजिश पर अरविंद कुर्रे की हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 339/2026, धारा 296, 351(2),109(1),3(5) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के बाद से फरार होने और इलाके से भागने की फिराक में घूम रहे दोनों आरोपियों की सटीक मुखबिर सूचना मिलते ही थाना भाटापारा शहर एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से भागने की ताक में थे, परंतु पुलिस टीम ने अत्यंत सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए उनकी घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक स्टील का धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 01.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1. सन्नी कोसले पिता गन्नू कोसले, उम्र 21 वर्ष, निवासी संत रविदास वार्ड, भाटापारा शहर
2. मोहन कोसले पिता गन्नू कोसले, उम्र 25 वर्ष, निवासी संत रविदास वार्ड, भाटापारा शहर
