लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटियों पर बिल्हा पुलिस का बड़ा शिकंजा! ‘ऑपरेशन बाज’ में हत्या और विद्युत अधिनियम के मामलों से जुड़े 5 वारंटी गिरफ्तार, तीन हफ्तों में 19 वारंटों की तामिली!

आपरेशन बाज के तहत् मिली सफलता।

बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान।

सूचना तंत्र से वारटियो का किया गया पता तलाश।

वारंट ‘‘ए‘‘  व ‘‘बी‘‘ का आरोपी पुलिस के गिरफत् मे।

05 स्थायी वारंट किया गया तामिल।

स्थायी वारंटी काफी समय से लुक छिप रहे थे।

03 हफ्ते के भीतर 19 स्थायी वारंट की तामिली।

बिलासपुर : उमनि एवं वपुअ रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को आपरेशन बाज के तहत् स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह , एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान सूचना तंत्र से जानकारी प्राप्त कर फरार चल रहे स्थायी वारंटी जो हत्या व विद्युत अधिनियम के प्रकरण के अभियुक्त थे जिसका सघन पता तलाश कर स्थायी वारंटी 05 स्थायी वारंटी के मिलने पर आज दिनांक 02.11.2026 को माननीय न्यायायल पेश किया गया है। ऑपरेशन बाज के तहत अब तक थाना बिल्हा में कुल 19 स्थायी वारंट तामिल कर न्यायालय पेश किया जा चुका है , आगे भी स्थायी वारंटी तामिली लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक योगिता साहू, प्रशिक्षु उनि आकाश बंजारे, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आर. 1390 संतोष मरकाम, आर. 1210 सुमन चंद्रवंशी, आर. 803 उपेन्द्र ठाकुर, आर. 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 886 प्रताप साहू का विशेष योगदान रहा।

नाम स्थायी वारंटी – 1.परमेश्वर यादव पिता फगुआराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सारधा थाना  चकरभाठा जिला बिलासपुर।                

2. लक्ष्मीनारायण जोशी पिता चंद्रप्रकाश उम्र 22 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

3. मिलन प्रसाद पिता सुधीराम विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी बिटकुली  थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

4. नारायण राजपूत पिता स्व. चन्द्रहास राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी उमरिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

5. संतोष डहरिया पिता दुखीराम डहरिया उम्र 32 वर्ष निवासी दौना थाना  पथरिया जिला मुंगेली

Related posts