सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले जिले के चार राहवीरों को राज्योत्सव में मिला सम्मान
मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल जी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन एवं उपपुलिस अधीक्षक यातायात
संजय कुमार साहू, सुश्री मोनिका मरावी के नेत़ृत्व में राहवीर योजना के प्रति किया जा रहा है जनजागरूकता का प्रयास।
बलौदाबाजार-भाटापारा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले जिले के चार साहसी नागरिकों को राज्योत्सव के गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षे्त्र रायपुर बृजमोहन अग्रवाल जी द्वारा चारों राहवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं 25000 रू0 पुरस्कार प्रदान कर उनके साहस, संवेदनशीलता एवं मानवता के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन एवं डीएसपी यातायात संजय कुमार साहू के निर्देशन में जिले में राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना के प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
संकट की घड़ी में दिखाई मानवता, बचाई घायलों की जान:- उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 मई 2025 को रात्रि लगभग 8:20 बजे ग्राम संडी स्थित श्रीराम राइस मिल के पास मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। दुर्घटना में ट्रक एवं ईको कार की टक्कर से ईको कार में आग लग गई थी। कार में सवार चार व्यक्तियों में से तीन तथा दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दुर्घटना के समय ग्राम संडी के चार जागरूक नागरिकों ने बिना समय गंवाए साहस एवं मानवता का परिचय दिया। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मात्र 15 मिनट के भीतर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घायलों को गोल्डन ऑवर में उपचार उपलब्ध होने से उनकी जान बचाने में मदद मिली।
सम्मानित होने वाले चार राहवीर
1. सीताराम उर्फ सीतू वर्मा,
2. राजू उर्फ राजेंद्र मनहरे
3. जितेंद्र वर्मा,
4. मनीष वर्मा चारों राहवीर ग्राम संडी, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के निवासी हैं।
आम नागरिकों से पुलिस की विशेष अपील:- बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर अनदेखा न करें, बल्कि निसंकोच आगे आकर उसकी मदद करें। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय अर्थात गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक नागरिकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। ऐसे मददगार नागरिकों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से संरक्षण प्रदान किया जाता
