चेन स्नेचिंग के मामले में अंतरजिला चोर गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार, सोने के चेन का टुकड़ा बरामद।
थाना कोतवाली एवं मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण का टुकड़ा किया गया बरामद।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
अम्बिकापुर : प्राथी ओमप्रकाश जायसवाल साकिन केदारपुर, अंबिकापुर द्वारा थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18/10/26 को मंदिर परिसर में भीड़ भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन कीमती लगभग 95,000 रुपये चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 754/26 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति शहर में चोरी का सोना बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर 4 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। संदेहियो से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम (01) संतोष गिरी आत्मज राजकुमार गिरी उम्र 28 वर्ष (02) पिकू गिरी आत्मज राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष (03) अमर गिरी आत्मज संतोष गिरी उम्र 19 वर्ष (04) रामकुमार गिरी आत्मज उदल गिरी उम्र 32 वर्ष सभी साकिन ग्राम कौनकोना ठिहाई पारा थाना बांगो जिला कोरबा का होना बताया, आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के आभूषण के टुकड़े बरामद किये गए। आरोपियों से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर घटना दिनांक कों चेन स्नेचिंग की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली से निरीक्षक अच्युतचंद तिवारी, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, रजनीकांत मिश्रा, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मनीष सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल परिहार, शिव राजवाड़े, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे
