ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।
सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के एक अन्य प्रकरण में दिनांक 03.11.2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल।
माननीय न्यायालय से जमानत मिलने पर जमानत में थे आरोपी,मनोरा चौकी क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के मामले में पुलिस ने किया पुनः गिरफ्तार।
दिनांक 03.09.2026 को मूटू-जकबा जंगल से तस्करी के लिए पैदल हांककर ले जाए जा रहे 08 नग गौवंशों को पुलिस ने कराया था मुक्त।
पुलिस को देखकर जंगल एवं रास्ते का फायदा उठाकर फरार हो गए थे आरोपी।
विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर चौकी मनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में अपराध क्रमांक 270/2026, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क), 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
जशपुर : दिनांक 03.09.2026 को चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मूटू-जकबा जंगल के रास्ते कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंशों को पैदल हांककर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 08 नग गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस दौरान आरोपी जंगल एवं रास्ते का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे।
उक्त मामले में चौकी मनोरा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क), 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं जानकारी के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। कुछ दिवस पूर्व थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के एक अन्य मामले में भी पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2026 को इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद ये जेल से बाहर आए थे। इसी दौरान चौकी मनोरा में दर्ज मूटू-जकबा जंगल के गौ तस्करी प्रकरण में इनकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस द्वारा पुनः कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम :
* यूसुफ अंसारी उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम ड़ड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
* एजाज अंसारी उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ड़ड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
* मो. हलीम कुरैशी उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)।
कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी मरकाम, सहायक उप निरीक्षक समुदान टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक निर्मल बड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
