पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम! कार गैरेज में घुसकर जमकर मारपीट, धारदार हथियार से तीन लोगों पर हमला और मोबाइल लूट की वारदात, स्मृतिनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार गैरेज में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला एवं मोबाइल लूट की घटना में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुसकर की गई थी मारपीट एवं हमला।

घटना में तीन व्यक्ति हुए घायल।

लूटा गया मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर जप्त किया।

03 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 03 संदिग्धों से पूछताछ जारी

चौकी स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई।

दुर्ग : दिनांक 09.11.2026 को प्रार्थी कृष्णा शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर नागेन्द्र सुमनकर अपने साथियों के साथ कार गैरेज में घुसकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें मनीष शर्मा, आनंद शर्मा एवं सारांश सिंह को चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपी एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।

पुलिस की कार्रवाई :- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 309 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related posts