​दीपावली पर जुए के अड्डों पर बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा प्रहार! चार थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, 31 जुआरी गिरफ्तार, ₹57,230 नगद जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध आक्रामक अभियान जारी: दिनांक 08.11.2026 को जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, कुल 31 जुआरी गिरफ्तार एवं कुल ₹57,230/- नगद जप्त

​ पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जिले भर में चलाया गया सघन एंटी-क्राइम अभियान।

थाना सुहेला, भाटापारा शहर, कसडोल एवं सिमगा पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक दबिश में कुल 31 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹57,230/- नगद, 52 पत्ती ताश एवं अन्य मशरूका जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई कठोर कानूनी कार्रवाई।

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में अवैध जुआ, सट्टा और गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवसों (07-08.11.2026 की देर रात्रि एवं दिनांक 08.11.2026) में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सघन कार्रवाई करते हुए जुआरियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी है। संपूर्ण अभियान कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ताश पत्ती एवं नगर ₹57,230 जप्त किया गया है।

की गई कार्रवाई का थानावार एवं प्रकरणवार विस्तृत विवरण:

थाना सुहेला क्षेत्र:-

1. ​अप.क्र. 221/2026 (ग्राम सुहेला, इंदिरा कॉलोनी):- दिनांक 07.11.2026 की रात्रि में दबिश देकर जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को पकड़ा गया।​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) उमेश पाल, (2) लोकेश वर्मा, (3) ओमप्रकाश निषाद, (4) भुनेश्वर निषाद (सभी निवासी सुहेला)। ​जप्ती: कुल ₹1,180/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

2. ​अप.क्र. 220/2026 (ग्राम सुहेला, इंदिरा निवास भाठा):- दिनांक 07.11.2026 की रात्रि में की गई अन्य कार्रवाई में 03 आरोपी पकड़े गए। ​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) थानेश कुमार सेन, (2) अजय पात्रे, (3) तिलकराम लहरी (सभी निवासी सुहेला)। ​जप्ती: कुल ₹1,410/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

थाना भाटापारा शहर क्षेत्र:-

​घटनास्थल: सरकारी अस्पताल के पीछे, गली, आम जगह, भाटापारा (स्ट्रीट लाइट के नीचे)। ​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) सन्नी ठाकुर, (2) सोनी निषाद, (3) संदीप धीवर, (4) विजय यादव, (5) मनीष दास, (6) करन यादव, (7) राजा साहू (सभी निवासी भाटापारा शहर)। ​जप्ती: कुल ₹6,340/- नगद एवं 52 पत्ती ताश। 

थाना कसडोल क्षेत्र:- अप.क्र. 431/2026 एवं 432/2026 (अजगर चौक, युको बैंक के पास, सफेद रंग का पुराना खंडरनुमा मकान): दिनांक 08.11.2026 को दीपावली के अवसर पर की गई बड़ी रेड कार्रवाई। ​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) कुशल प्रसाद साहू, (2) कोमल कुमार साहू, (3) अनिल कुमार साहू, (4) गगन यादव, (5) सुकंदन पैकरा, (6) संदीप कुमार देवांगन, (7) नंद कुमार धीवर, (8) सुरेन्द्र कुमार यदु, (9) राममिलास केंवट ​जप्ती: कुल ₹39,500/- नगद (विभिन्न प्रकरणों में विभाजित/कुल योग) एवं 52 पत्ती ताश। 

थाना सिमगा क्षेत्र:-

1. ​अप.क्र. 494/2026 (ग्राम बनसांकरा, खण्डवा जंगल मैदान):- दिनांक 07.11.2026 की रात्रि में कार्रवाई कर 05 जुआरी पकड़े गए।  ​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) अमीत नायक, (2) नीतिन, (3) जीतू खण्डेलवाल, (4) राहुल वर्मा, (5) प्रशांत पांडेय (सभी निवासी सिमगा)। ​जप्ती: कुल ₹4,200/- नगद एवं 52 पत्ती ताश। 

2. ​अप.क्र. 493/2026 (ग्राम तुलसी, बाजार चौक):- दिनांक 07.11.2026 की रात्रि में कार्रवाई कर 03 आरोपी पकड़े गए।​गिरफ्तार आरोपीगण: (1) लुकेश साहू, (2) चुनेन्द्र कुमार साहू, (3) बाबू लाल साहू। ​जप्ती: कुल ₹4,600/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

अभियान का सार:-

1. ​कुल गिरफ्तार आरोपी:- 31

2. ​कुल जप्त नगदी रकम:- ₹57,230/- एवं ताश पत्तियां 

3. ​पंजीबद्ध कानूनी धाराएं:- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) व 5 एवं अन्य सुसंगत प्रावधान।

Related posts