आपके बैंक खाते से भी हो सकता है लाखों का साइबर फ्रॉड! 18 शिकायतों से खुला म्यूल अकाउंट का राज, दूसरों के खाते उपलब्ध कराकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर एक और आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से नगदी 1950 रूपये एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किया गया जप्त।

आरोपी का नाम – भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्र 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर

अपराध क्रमांक – 961/2026 धारा– 61(2),317(5),318(4),323.3(5) BNS, 66(D) IT Act

बिलासपुर : मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर ।। म्यूल खातों की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से BANK OF MAHARASHTRA सकरी ब्रांच हाफा रोड सकरी जिला बिलासपुर के संदिग्ध बैंक खाता कमांक 313 की जानकारी JMIS पोर्टल से प्राप्त किया उपरोक्त बैंक खाते के विरूद्ध लगभग 18 शिकायत दर्ज होना पाया गया है। खाता धारक एवं उपयोगकर्ता द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर पीड़ितों के खातों से बिना उनकी सहमति के चुराई हुई संपत्ति को इधर-उधर कर उपयोग किया गया है। प्रथम दृष्ट्वा BANK OF MAHARASHTRA के संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक 313 (म्यूल) खाता जो कि SHRIDHAM YATRA SEWA SAMITI के नाम से रजिस्टर है उक्त बैंक खाते का प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह पिता विजय शंकर सिंह पता आसमा सिटी होम सकरी जिला बिलासपुर (छ०ग०) के विरूध्द अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना के दौरान आरोपी उपेन्द्र सिंह को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया था। प्रकरण में आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी स्वयं व अन्य का खाता को जानबुझ कर अत्यधिक लाभ कमाने एवं देने का लालच देकर म्युल एकाउंट के माध्यम से ठगी किया है जिस पर आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्र 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से नगदी 1950 रूपये एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से विधिपूर्वक गिर फतार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश जेल दाखिल किया गया।

बिलासपुर पुलिस की अपील: अपनी मेहनत की कमाई और बैंक खाते को सुरक्षित रखें। अनजाने लेन-देन से बचें तथा साइबर अपराधियों को अपने खाते का दुरुपयोग करने का अवसर न दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Related posts