थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।
हुड़दंग करने वाले 03 बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
एक फरार वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
त्यौहारों में उपद्रव करने वालों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही।
बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर बिलासपुर जिले मंे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये हैं, जिसके पालन में क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं गस्त किया जा रहा है कि आज दिनांक 10.11.2026 को बदमाश विवेक पटेल, आर्यन रात्रे एवं साहिल खान अलग-अलग स्थानों पर हुड़दंग कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम द्वारा मौके पर जाकर बदमाशों को समझाईश दिया गया, किन्तु अपने आचरण में सुधार न कर और अधिक उपद्रव करने पर उतारू हो गये, जिससे बदमाशों को हिरासत में लिया जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। इसी प्रकार पूर्व के फरार आरोपी के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट तामिल कर न्यायालय पेश किया गया।
बदमाशों के नाम –
1. विवेक पटेल पिता दुकालू राम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी मरार गली मगरपारा।
2. आर्यन रात्रे पिता प्रदीप रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
3. साहिल खान पिता मोह. नफीस उम्र 23 वर्ष निवासी तेलीपारा संजय ट्रेडर्स सरजू बगीचा।
4. सिद्धार्थ वर्मा पिता प्रताप रंजी वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी विजयापुरम कालोनी सरकण्डा(वारंटी)
