धारदार चाकू दिखा कर नागरिको को डरा धमका रहे आरोपी को सिरगिटटी पुलिस किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे धारदास चाकू जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया
बिलासपुर : दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि विष्णु चौक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास तिफरा मे एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू रखकर लहराते हुये आने आने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुये उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया दिये गये निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा पुलिस टीम गठित कर विष्णु चौक रवाना हुये जहा एक व्यक्ति अपने हाथ मे धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था पुलिस को आता देख आरोपी भागने के फिराक मे था सिरगिटटी पुलिस द्वारा आरोपी अनस अहमद को पकड कर आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया ।
आरोपी का नाम:- अनस अहमद खान पिता सईद अहमद खान उम्र 26 साल निवासी गौर कालोनी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
