कचना तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था बालक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; नॉर्थ जोन में विशेष अभियान के तहत 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 3 वारंट तामील!

त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस का असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 03 वारंट तामील, चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले अपचारी बालक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही एवं जुआ के 02 प्रकरण दर्ज

रायपुर : त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आदित्य पांडे की मॉनिटरिंग में नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली तथा आर्म्स एक्ट एवं जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना क्षेत्रवार कार्यवाही का विवरण

1. थाना गुढ़ियारी

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवादों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

2. थाना उरला:- 02 व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

3. थाना खम्हारडीह:- 02 स्थायी वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 03 वारंट तामील किए गए।

कचना तालाब के पास धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे एक अपचारी बालक को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर अपचारी बालक के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

4. थाना खमतराई:- जुआ एक्ट के तहत 02 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी l

इस प्रकार 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं  के तहत कार्यवाही, 03 वारंट की तामीली, 01 अपचारी बालक के विरुद्ध  आर्म्स एक्ट तथा 02 प्रकरण जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई l

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नॉर्थ जोन क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related posts