चोरी के मामले में थाना सरकण्डा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
चोरी गई सोने की मनचली(माला) कीमती 50000 रूपये किया गया बरामद
आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ 09 अन्य प्रकरण है दर्ज
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
बिलासपुर : जिला बिलासपुर के थाना सरकण्डा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित एवं सफल खुलासा किया है। प्रार्थीया की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से शत-प्रतिशत मशरूका (चोरी गया सोना) बरामद कर लिया है.
घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थिया सोनम श्रीवास्तव पति राजू श्रीवास्तव (उम्र 32 वर्ष, निवासी – बंधवापारा, ड्रीमनेन्ड्स स्कूल के पास, सरकण्डा, बिलासपुर) ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने दिनांक 10.11.2026 की रात्रि को अपनी गले में पहनने वाली सोने की मनचली (माला) कीमती 50000 रूपये को उतारकर घर में रखी अलमारी में रखी थी। दिनांक 12.11.2026 को जब उसने देखा, तो सोने की मनचली गायब थी कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1671/2026, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. (BNS) दर्ज किया गया एवं घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम द्वारा संदेही अमन श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू (पिता अशोक श्रीवास्तव, उम्र 27 वर्ष, निवासी – गीता पब्लिक स्कूल के पास, बंधवापारा, सरकण्डा, बिलासपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसने सोने की माला चोरी कर अपने घर में तकिए के अंदर छिपाकर रखा हैा सरकंडा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों के समक्ष आरोपी के घर से तकिए के अंदर छिपाई गई सोने की मनचली को बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अजमानती पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:- अमन श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू (पिता अशोक श्रीवास्तव, उम्र 27 वर्ष, निवासी – गीता पब्लिक स्कूल के पास, बंधवापारा, सरकण्डा, बिलासपुर)
