आधार कार्ड में नाम की एक गलती से अटकी थी 12वीं की छात्रा की पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रिया, सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत करते ही एक सप्ताह में हुआ समाधान; सौम्या को मिली बड़ी राहत

सफलता की कहानी: सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की को आवेदन फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मिला त्वरित समाधान

समय पर समस्या का निराकरण होने से छात्रा को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

अम्बिकापुर : आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित बौरीपारा, शिकारी रोड निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की की समस्या का भी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज एक सप्ताह में निराकरण हुआ है। आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी त्रुटि दूर होने से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

आधार कार्ड में नाम की त्रुटि से फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी

सौम्या शालिनी तिर्की ने बताया कि वे वर्तमान में कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय की छात्रा हैं। उनके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज होने के कारण शैक्षणिक कार्यों से संबंधित विभिन्न आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। नाम में त्रुटि होने की वजह से कक्षा 12वीं से संबंधित आवश्यक फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी, जिससे वे परेशान थीं।

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क करने के बाद हुआ समस्या का समाधान

सौम्या ने बताया कि इसी दौरान उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन पर संपर्क कर आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी समस्या बताई। शिकायत दर्ज कराने के लगभग एक सप्ताह के भीतर ही उनके नाम की त्रुटि का सुधार हो गया। लंबे समय से परेशान कर रही समस्या का कम समय में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। सौम्या ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076  पर संपर्क करने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया। अब उन्हें नाम की त्रुटि के कारण शैक्षणिक आवेदन फॉर्म भरने में पहले जैसी परेशानी नहीं होगी।

समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या का समय पर निराकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है। इस सुविधा से लोगों को अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाने और उनका समाधान प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

Related posts