धरमजयगढ़ के मंच से कल गूंजेगी बड़ी आवाज! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़कर देंगे विशेष संबोधन, बैगा-तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचेगी राशि

जनजाति गौरव दिवस पर होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्कृष्ट सम्बोधन

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में सुबह 10 होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का आगमन

कार्यक्रम में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष उद्बोधन

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण भी बटन दबाकर किया जाएगा, साथ ही राज मोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत राशि का वितरण होगा। इसके साथ ही जनजाति एवं उप जनजाति प्रमुखों का सम्मान भी होगा। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उद्बोधन होगा साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष उद्बोधन होगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन सुबह ठीक 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे। श्री नवीन कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके तुरंत बाद श्री नवीन पश्चात स्टॉल से ही धान खरीदी वर्ष 2026-27 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन तथा राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान एवं राज्य गीत के गायन के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। श्री नवीन के स्वागत एवं स्मृति चिह्न भेंट किए जाने के बाद आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम स्वागत उद्बोधन देंगे।

इसी दौरान बटन दबाकर बैगा एवं पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया जाएगा और फिर राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरित की जाएगी। इसके बाद जनजाति एवं उपजनजाति प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा।

उद्बोधन सत्र की शुरुआत सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सम्बोधन से होगी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि नितिन नवीन का उद्बोधन होगा। सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।

Related posts