दिव्यांग राजगिरी अब दुसरों पर नही रहेगी निर्भर, जशपुर जिला प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराया ट्रायसायकिल, राजगिरी ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी। इसी कड़ी में आज मनोरा विकासखंड के ग्राम पकरीटोली निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग राजगिरी राम जो की अपने पैरों से चल नहीं पाते है। श्री राजगिरी राम ने जनदर्शन में पहुंचकर अपनी मांग को रखा। जिला प्रशासन के द्वारा उनकी आवश्यकता को देखते हुए तत्काल उन्हें ट्रायसायकिल प्रदान किया गया।

दिव्यांग राजगिरी राम ने कहा कि वे अपने पैरो से चल नहीं पाते है। जिससे उन्हें किसी भी स्थान पर आने जाने के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर होना पड़ता था। जिससे उन्हें कई मुश्किलों को सामना करना पड़ता था। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ट्रायसायकिल भी खरीद पाने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी जरूरत को रखा। जिसे बड़ी ही सहजता के साथ अधिकारियों के द्वारा सुना गया और उन्हें तत्काल ट्रायसायकिल उपलब्ध करा दिया गया। दिव्यांग राजगिरी ने कहा कि अब उसे आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। वह स्वयं ही अपने ट्रायसायकिल को उपयोग कर आवागमन करने के साथ ही अन्य कार्य कर सकेगे। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Related posts