बिलासपुर में रेत खदानों को लेकर फैली खबरों पर खनिज विभाग का बड़ा खुलासा, पर्यावरणीय मंजूरी के बाद ही 7 खदानों को मिली स्वीकृति, बिना अनुमति संचालन के दावों को बताया भ्रामक

बिलासपुर जिले में पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद ही सात रेत खदानें स्वीकृत

छह प्रस्तावित खदानों की पर्यावरणीय सम्मति प्रक्रियाधीन; बिना पर्यावरणीय स्वीकृति खदान संचालन की खबर को खनिज विभाग ने बताया भ्रामक

बिलासपुर : जिले में वर्तमान में सात रेत खदानें नियमानुसार पर्यावरणीय सम्मति प्राप्त होने के उपरांत स्वीकृत की गई हैं। इनमें सोढाखुर्द, करही कच्छार, अमलडीहा, उदयबंद, निरतु, कच्छार एवं कुकुरदिकला-2 शामिल हैं। उप संचालक, खनिज प्रशासन विभाग, बिलासपुर किशोर गोलघाटे ने यह जानकारी दी।

श्री गोलघाटे ने बताया कि जिले की छह अन्य प्रस्तावित रेत खदानों—लमेर, लोफन्दी, घुटकू, उदयबंद-2, उदयबंद-3 एवं कुकुरदिकला—के लिए पर्यावरणीय सम्मति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिले में ऐसी कोई भी रेत खदान संचालित नहीं है, जिसे पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त न हो। उन्होंने कतिपय वेब पोर्टल में इस संबंध में प्रसारित खबर को असत्य एवं भ्रामक बताया है।

Related posts