लवन की शराब दुकान में दिनदहाड़े चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! काउंटर की जाली के भीतर हाथ डालकर उड़ाए ₹80 हजार, पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा, ₹75 हजार बरामद

शराब दुकान में चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

कंपोजिट मदिरा दुकान (शराब दुकान) लवन में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

आरोपियों द्वारा काउंटर के गल्ले से ₹80,000 नगदी रकम, की गई चोरी

शराब दुकान के काउंटर की जाली के अंदर हाथ डालकर, गल्ले से नगदी रुपए किया गया चोरी

सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुआ शातिर चोरी का खुलासा

आरोपियों से कुल ₹75,000 नगद बरामद करने मे मिली सफलता

घटना में संलिप्त 01 अन्य फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में चोरी और वित्तीय अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट मदिरा दुकान (शराब दुकान) के काउंटर से गल्ला पार कर ₹80,000 चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:​- प्रार्थी अरुण कोसले (पिता गंगाराम कोसले निवासी- बगबुड़ा द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 10.11.2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे वह और उसका कर्मचारी शराब दुकान का काउंटर संभाल रहे थे तथा शराब बिक्री में व्यस्त थे। ​इसी व्यस्तता का फायदा उठाकर आरोपियों ने शराब दुकान के काउंटर की जाली के अंदर हाथ डालकर गल्ले से नगदी रुपए पार कर दिए। शाम को जब गल्ले का हिसाब किया गया और पैसे कम मिलने पर शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा दोपहर करीब 01:30 बजे तथा शाम को 06:30 बजे गल्ले से पैसे निकाला गया था। कुल ₹80,000 नगदी की चोरी की इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। 

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:- ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 404/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ​विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए संदेही आरोपियों की तलाश शुरू की तथा दिनांक 14.11.2026 को आरोपी अनिल साहू एवं विशेषर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने एक साथ मिलकर शराब दुकान से ₹80,000 चोरी किए थे। ​पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनकी निशानदेही से कुल ₹75,000 नगद विधिवत जप्त कर लिया है। ​गिरफ्तार दोनों आरोपियों को खज दिनांक 14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की था रही है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-

1. अनिल साहू पिता बिहारी लाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 14 लवन, थाना लवन

2. विशेषर साहू उर्फ विक्की साहू पिता रूपलाल साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 14 लवन, थाना लवन

Related posts