जशपुर जिले में सात मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के सात प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी प्रकरणों में प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत प्रकरणों के अनुसार, ग्राम तामामुंडा, तहसील फरसाबहार निवासी सरिता मिंज को शैलेन्द्र मिंज की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम कंडोरा, तहसील मनोरा निवासी ब्रजनाथ राम को द्रोपदी बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर, ग्राम अंबाला, तहसील मनोरा निवासी बिसेन कुजूर को जेवियर कुजूर की खेत के डोभरा के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर तथा ग्राम मझगांव, तहसील बगीचा निवासी डोमनिक कुजूर को विमल कुजूर की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा ग्राम गुरुगुरी, तहसील सन्ना निवासी टिरंगो बाई को अधनु राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर, ग्राम पकरिकछार, तहसील कुनकुरी निवासी नंदकुमार को सागर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर तथा ग्राम सरडीही तहसील एवं जिला जशपुर निवासी धनमन को लिखेश्वर की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
