सुपेला ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालक ध्यान दें! कल सुबह 6 बजे से शुरू होगा मरम्मत कार्य, छोटे वाहनों और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित; यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

नेशनल हाईवे सुपेला ओवरब्रिज पर सस्पेंशन मरम्मत कार्य के चलते यातायात में रहेगा आंशिक परिवर्तन।

कल प्रातः 06:00 बजे से सुपेला ओवरब्रिज पर सस्पेंशन मरम्मत कार्य किया जाएगा।

मरम्मत कार्य के दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाला सुपेला ओवर मार्ग वन-वे रहेगा।

छोटे चारपहिया एवं अन्य हल्के वाहनों का आवागमन निर्धारित ओवर ब्रिज मार्ग से जारी रहेगा, जबकि भारी वाहनों को मजार के पास सर्विस रोड से डायवर्ट किया जाएगा जो आगे प्रदर्शनी परिसर के पास नेशनल हाईवे में चलेंगे ।

वाहन चालकों से अपील है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दुर्ग : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि नेशनल हाईवे सुपेला ओवरब्रिज पर सस्पेंशन मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था में किए गए अस्थायी परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। कार्यस्थल पर अनावश्यक रुकने, जल्दबाजी एवं ओवरटेक करने से बचें। भारी वाहन चालक निर्धारित सर्विस रोड का ही उपयोग करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन सुरक्षित एवं सुगम आवागमन में सहयोगी बनेगा।

Related posts