वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और आदिवासी समाज के उत्थान में योगदान को किया याद
जशपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और समाज सुधारक थे।
उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट कर अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जागरूक किया तथा समाज में स्वाभिमान, एकता और अधिकारों के प्रति चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव, कृष्णा राय, भरत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
