बिलासपुर में युवाओं के नेतृत्व और वैश्विक सोच को मिलेगा नया मंच, IIMUN के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका को दिया गया आमंत्रण

राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने  की सौजन्य भेंट

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्यरत संस्था इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य तिथि आमंत्रित किया।

Related posts