जांजगीर में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वाले बदमाश पर पुलिस का शिकंजा! मारपीट, धमकी और बलवा के मामलों में घिरे भुनेश्वर केशरवानी को जिला बदर करने की तैयारी, कलेक्टर को भेजा गया प्रस्ताव

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

बदमाश के द्वारा क्षेत्र में लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना

 क्षेत्र में बलवा और बार बार शांति भंग  करने के गंभीर अपराध दर्ज हैं

जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहने से जिला बदर की कार्यवाही के लिए अनुशंसा सहित विस्तृत प्रतिवेदन जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा को भेजा गया।

जांजगीर -चांपा : जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के भुनेश्वर केशरवानी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए, उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।

भुनेश्वर केशरवानी द्वारा क्षेत्र में लोगों को डरा -धमकाकर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, बलवा एवं शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था।

बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का पुलिस द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि उक्त व्यक्ति की गतिविधियां सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा के लिए निरंतर चुनौती बनी हुई हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए बदमाश भुनेश्वर केशरवानी को जिला बदर (Externment) किए जाने हेतु समस्त तथ्यों एवं आपराधिक विवरणों सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।

जांजगीर चांपा पुलिस की, जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आम जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Related posts