गुपचुप चल रहा था ताश के पत्तों पर रुपयों का बड़ा दांव! मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस ने मारा छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार, 6,720 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त

जुआ सटटा के खिलाफ सकरी पुलिस की लगातार कार्यवाही

ताश पत्ती से पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गया गिरफतार

आरोपियो के कब्जे से नगदी 6720 रूपये एवं 52 पत्ती तास किया गया जप्त

04 आरोपियो के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जुआ सटटा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा जुआ सटटा खेलने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था । दिनांक 18.11.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम लाखासार में कुछ लोग तास पत्ती से पैसो का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है मुखबीर सुचना के निशानदेही पर ग्राम लाखासार में जुआ रेड कार्यवाही कर 01 हिमांशु पिता राजेश सुनहरे उम्र 19 वर्ष 02. रमेश जांगड़े पिता सूरज उम्र 21 वर्ष 03 संदीप रात्रे पिता कार्तिक राम उम्र 27 वर्ष 04 सेवाराम रात्रे पिता प्रेमदास रात्रे उम्र 49 वर्ष सभी साकिनान ग्राम अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी 6720 रूपये एवं तास पत्ती जप्त किया गया। आरोपियो के विरूद्ध धारा 3:(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम:-

01- हिमांशु पिता राजेश सुनहरे उम्र 19 वर्ष

सूरज उम्र 21 वर्ष 02- रमेश जांगड़े पिता सूरज

03 संदीप रात्रे पिता कार्तिक राम उम्र 27 वर्ष

04 सेवाराम रात्रे पिता प्रेमदास रात्रे उम्र 49 वर्ष सभी साकिनान ग्राम अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

Related posts