घर के सामने हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, तीन आरोपियों ने मिलकर व्यक्ति को बेरहमी से पीटा! सिर पर बांस के डंडे से किया हमला, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे तीनों आरोपी

बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर बांस के डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम बगबुडा में आरोपियों द्वारा मारपीट करते हुए, पहुंचाया गया गंभीर चोंट

गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे आरोपियों को ग्राम बगबुड़ा से दबोचा गया

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लंबा बांस का डंडा जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट, हुड़दंग और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत घर के सामने विवाद छुड़ाने गए व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- ​दिनांक 10.11.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने घर के अंदर था। घर के सामने झगड़ा-लड़ाई की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला, तो देखा कि आरोपी गाली-गलौज कर उसके भाई बिट्टू वर्मा से विवाद कर रहे थे। 

​जब प्रार्थी अपने भाई को छुड़ाने गया, तो आरोपियों ने एक राय होकर उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-थप्पड़ से चेहरे और शरीर पर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी द्वारा लंबे बांस के डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई गई।

पुलिस कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन:- ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 400/2026, धारा 296, 115(2),351(2),118(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ​विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल ग्राम बगबुड़ा कुआं चौक का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रार्थी, आहत एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए। आरोपियों के गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम बगबुड़ा से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। ​पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक लंबा बांस का डंडा विधिवत जब्त किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-

​1. मालिकराम वर्मा उर्फ पटेल वर्मा (पिता सुरीतराम वर्मा, उम्र 51 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन

​2. विवेक वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (पिता पंचूराम वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन,

​3. लीलेश वर्मा उर्फ नीलमणि वर्मा (पिता कृष्ण कुमार वर्मा उर्फ बल्लू वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन,

Related posts