गरियाबंद में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न
प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं पारंपरिक वेषभूषा विधा में अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्षन
विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
गरियाबंद : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर पर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन धु्रव, वरिष्ठ नागरिक सुरंेद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं युवागण मौजूद रहे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न विधाओं में कुल 297 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके तहत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 47 सदस्य, जबकि लोक नृत्य में 61 एवं लोक गीत में 61 सदस्य शामिल हुए। चित्रकला में 27 एवं कविता लेखन में 29, नुक्कड़ नाटक में 30, क्रिएटिव यूथ रिल चैलेंज में 8 एवं पारंपरिक वेशभूषा विधा में 34 प्रतिभागी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया गया। युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता युवाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि युवा समाज के रोल मॉडल बनकर उभर रहें है। आज जातिवाद भेदभाव से उठकर समाज में जागरूकता लाकर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। विकसित भारत अभियान के तहत शासन द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। युवा महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रेरक प्रसंग सुनाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को हम होंगे कामयाब प्रेरक गीत सुनाकर लगातार आगे बढ़ते रहने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का समय युवाओं के लिए चुनौतिपूर्ण है। संसार संघर्षशील लोगो का सम्मान करता है। यह समय खोने का नहीं है। सभी क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं बहुत बढ़ चुकी है। लगातार मेहनत और परिश्रम करके ही सफलता मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित रूप से मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली को चरितार्थ करने की आवश्यता है। समाज में एकजुटता एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए युवा शक्ति को जागरूक होकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही पढ़ाई-लिखाई के साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकुद, चिकित्सा, विज्ञान एवं नवाचार में योगदान देना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने समाज में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्व को बताया।
