किताबों के जरिए संवारेगी युवाओं का भविष्य! राखी देवांगन ने सेवा संकल्प के तहत किया पुस्तकों का दान, प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी नई उम्मीद

ज्ञान के दान से युवाओं के भविष्य को संवारने की पहल, राखी देवांगन ने किया पुस्तकों का दान

सेवा संकल्प के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल से जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना और सेवा संकल्प जैसे जनभागीदारी के प्रयास समाज में शिक्षा एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन पहलों से प्रेरित होकर आम नागरिक भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-4 के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत श्रीमती राखी देवांगन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं वीरांगना शौर्य उत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प के तहत पुस्तकों का दान किया। उनका यह योगदान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Related posts