JASHPUR BREAKING : प्रधान पाठक के निलंबन के बाद बिगड़ने लगी थी स्कूल की व्यवस्था! बच्चों की पढ़ाई बचाने शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम, तीन शिक्षकों की तत्काल अस्थायी पदस्थापना

बगीचा शिक्षा विभाग की त्वरित पहल: पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में सुचारू अध्यापन हेतु तीन शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना

जशपुर : विकासखंड बगीचा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में शिक्षकों की कमी को दूर करने और बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए शिक्षा विभाग ने त्वरित कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बगीचा एवं संकुल प्राचार्य रनपुर द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत कुल तीन शिक्षकों को आगामी आदेश पर्यन्त अध्यापन कार्य हेतु पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में संलग्न किया गया है।

प्रधान पाठक के निलंबन के बाद उत्पन्न हुई थी व्यवस्था की आवश्यकता ज्ञात हो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में पदस्थ प्रधान पाठक अशोक कुमार मिंज के निलंबन के पश्चात संस्था में अध्यापन एवं शालेय व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। छात्रों के शैक्षणिक हित को सर्वोपरि रखते हुए विभाग द्वारा तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इन शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी:

पवन कुमार पैंकरा (शिक्षक): मूल संस्था शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिमड़ा से।

सुमन साय बेक (शिक्षक): मूल संस्था शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरीपानी से।

देवनारायण पटेल (सहायक शिक्षक): मूल संस्था शासकीय प्राथमिक शाला रनपुर से।

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश संकुल प्राचार्य (संकुल केन्द्र-रनपुर) द्वारा जारी आदेश (दिनांक 16.11.2026) के तहत श्री देवनारायण पटेल को तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा द्वारा जारी आदेश (दिनांक 21.11.2026) के तहत श्री पवन कुमार पैंकरा एवं श्री सुमन साय बेक को तत्काल प्रभाव से पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य एवं शालेय दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related posts