अवैध शराब बिक्री करने ले रहे आरोपी को सिरगिटटी पुलिस किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा शराब तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया
बिलासपुर : दिनांक 21.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि प्रगति नगर आवासपारा सिरगिटटी निवासी सलमान खान अपने मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक सीजी 10 एबी 1822 मे भारी मात्रा मे अवैध शराब बिक्री करने के लिये सिरगिटटी अण्डर ब्रिज शराब दुकान से सरदार मोहल्ला की रास्ते की जाने वाला है मामले की गंभीरता को देखते हुये उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया दिये गये निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा मुखबिर के बातये जगह पर पहुचकर घेरा बंदी किया गया जाहा एक मोटर सायकल मे अपने पीठ पर पिट्ठू बैग लटकाये आता दिखा जो पुलिस को देखकर भागने के फिराक मे था जिसे सिरगिटटी पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर शराब बिक्री करने ले जाना स्वीकार किये आरोपियो के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा शराब कीमती 2800 रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया ।
आरोपी का नाम:- सलमान खान पिता नजीर खान उम्र 32 साल निवासी प्रगति नगर गेट के पास आवासपारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
