मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैम्प कार्यालय बगिया में लगा जनसमस्याओं का अंबार! आर्थिक मदद, इलाज और पेंशन की गुहार लेकर पहुंचे नागरिक, मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात, सुनी समस्याएं

आर्थिक सहायता, इलाज और पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और निराकरण के लिए आवेदन सौंपे।

नागरिकों ने आर्थिक सहायता, इलाज, पेंशन सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना।

इस दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं के निराकरण एवं जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Related posts