रेलवे के सघन टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 615 मामले, बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों से वसूले गए 5.24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना!

बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-ब्रजराजनगर तथा बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में चला “नाका टिकट चेकिंग अभियान । 

15 मामलों में 5.24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया ।

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 22 नवम्बर 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-ब्रजराजनगर तथा बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में सघन नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक, उप-मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।

इस अभियान के दौरान इस सेक्शनों में 25 ट्रेनों की सघन जांच कर 615 मामलों से कुल 5,24,445 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 443 मामलों से 04 लाख 07 हजार 810 रुपये, अनियमित टिकट के 149 मामलों से 01 लाख 14 हजार 235 रुपये तथा बिना बुक लगेज के 23 मामलों से 02 हजार 400 रुपये का जुर्माना शामिल है |

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।

Related posts