जशपुर जिले में सर्पदंश से हुए जनहानि के दो मामले में पीड़ित परिवार हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दाक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश के कारण दुलदुला तहसील के ग्राम टेढ़ापहाड़ा निवासी स्व.सरसती की मृत्यु 05 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रविन्द्र राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम झक्कड़पुर निवासी स्व. सुकमती नाग की मृत्यु 02 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कुरी राम नाग हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!