बेल्लारी समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन यार्ड के किमी. 601/15-17 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 298 (बेल्लारी फाटक) को दिनाँक 26, 27 एवं 28 नवम्बर 2026 को केवल सुबह 08 बजे से शाम 08 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग पास में ही स्थित समपार संख्या 299 (भूपदेवपुर फाटक) से उपलब्ध है ।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है ।
