मारपीट और चाकूबाजी कर फरार हुआ फैज खान, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय

रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा

आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ₹5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा

आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम रखा जाएगा पूर्णतः गोपनीय

रायगढ़ : खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।

फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना :–

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201

एसडीओपी, खरसिया – 9479193205

चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228

पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299

Related posts