अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटघरी में SP ने किया 07 दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ, युवाओं को दिया उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित समाज का मंत्र
SP ने युवाओं से किया सीधा संवाद, नशे से दूर रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अनुशासित जीवन जीने की दी सीख।
NSS के माध्यम से समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान।
जांजगीर-चांपा : दिनांक 25.11.26 को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटघरी पहुंचे, जहां उनके द्वारा 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि NSS का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित करना, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना तथा उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है। इसके माध्यम से युवा सामुदायिक कार्यों में भाग लेकर समाज की समस्याओं को समझते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से हमेशा दूर रहें, अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करें तथा अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं गांव के लोगों को भी नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
