ज्वेलर्स दुकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
आरोपी की निशानदेही पर आर्टिफिशियल हार व कान का झुमका (एक जोड़ी) झाड़ियों से बरामद कर जप्त।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड होने से प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई।
अन्य आरोपी एवं मशरूका की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही जारी।
अम्बिकापुर : प्रार्थी निधि सोनी साकिन नवापारा नेहरू छात्रावास के पीछे, थाना गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.09.2026 से दिनांक 30.09.2026 के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और चांदी के 15 नग ब्रेसलेट एवं आर्टिफिशियल ज्वेलर्स कीमत करीब 90,000/- रुपये चोरी कर ले गया, जिस पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपना नाम शिवांग चौहान उर्फ राहुल आत्मज स्व० इन्द्रजीत चौहान उम्र 20 वर्ष, निवासी सोनी मुहल्ला तालाब के पास गांधीनगर का होना बताया। आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया तथा आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए मशरूका में से एक नग आर्टिफिशियल हार व कान का झुमका एक जोड़ी को झाड़ियों में छुपाकर निकालकर पेश किया, जिसे जप्त किया गया। पूर्व में भी आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं में संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 111 बी.एन.एस. जोड़ी गई तथा आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।
