नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! नीले थैले में छिपाकर ले जा रहा था 1.850 किलो गांजा, संकल्प अभियान के तहत आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार से अधिक का माल जब्त।

अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्व बड़ी कार्यवाही एक आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी से 01.850 किलो गांजा बरामद।

एसीसीयू एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही।

दुर्ग : जिला दुर्ग में अवैध मादक पदार्थो की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 25/11/2026 को एसीसीयू एवं थाना कुम्हारी पुलिस टीम द्वारा कुम्हारी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान महामाया रोड, तालाब के पास कुम्हारी में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान एक नीले रंग के थैले के अंदर पालीथीन में मादक पदार्थ गांजा 01.850 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी के विरूद्व थाना कुम्हारी में अपराध क्रं. 385/2026 धारा 20(ख),(ii)(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का नाम:- श्याम ताण्डी पिता मती राम ताण्डी उम्र 37 साल पता स्टेशन चैक रूप नगर कुम्हारी

जप्त:- एक नीले रंग के थैले के अंदर पालीथीन में मदाक पदार्थ गांजा 01.850 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 87,500/- रू0

दुर्ग पुलिस की अपील:- जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी करने वालों  के विरूद्व सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार अथवा संदिग्ध गातिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts