स्कूटी चोरी कर बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने बिछाया जाल! रिपोर्ट के महज 24 घंटे में सिविल लाइन पुलिस ने सुलझाई वारदात, ₹70 हजार की स्कूटी बरामद।

चोरी के प्रकरण को सुलझाने में सिविल लाईन पुलिस को मिली सफलता।

रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर मशरूका सहित आरोपी गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से चोरी के मोटर सायकल किमती 70000रू.किया गया बरामद।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

बिलासपुर : प्रार्थिया मंजू जगत निवासी करतला थाना पालीजिला कोरबा हा.मु. गोस्वामी गली मगरपारा थाना सिविल लाईन का दिनांक 24.11.2026  को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 01.30 बजे अपने ज्यूपिटर स्कूटी क्र. CG 12 BG 4539 को अपने किराये के मकान के पार्किंग में खड़ी की थी, सुबह उठी तो देखी कि उक्त स्कूटी पार्किंग में नहीं थी, कोई अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराने पर आरोपी का तत्काल पतासाजी कर प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में तत्काल टीम तैयार कर संदेही का पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि लक्ष्मण यादव मंगला चौक में एक स्कूटी में घूम रहा है और बिक्री करने का प्रयास कर रहा है, मुखबीर की उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर संदेही लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किये, जिससे लक्ष्मण यादव ने प्रार्थिया के स्कूटी को चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये स्कूटी क्रमांक CG 12 BG 4539 को बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- लक्ष्मण यादव पिता राम सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दर्रीपारा थाना विश्रामपुर, जिला सुरजपुर हा.मु. मंगला चौक थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.।

Related posts