अंधेरे और जंगल की आड़ भी नहीं आई काम! गौ तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी, 3 भैंस और 4 गौवंश सहित 7 मवेशियों को जशपुर पुलिस ने कराया मुक्त, ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक तस्कर पहुंचा जेल

ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की सतत नजर, मनोरा क्षेत्र में 07 नग गौ वंशों को कराया तस्करों से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरसोता जंगल का

तस्कर पैदल हांक कर ले जा रहे थे गौ वंशों को, पुलिस ने धर दबौचा

बरामद मवेशियों में,03 भैंसा,04 गौ वंश

पुलिस की घेराबंदी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मामले में शामिल अन्य हुए फरार, पुलिस ने फरार तस्करों को कर लिया है चिन्हित, पुलिस की पतासाजी जारी, शीघ्र ही कर लिया जावेगा गिरफ्तार।

मामले में चौकी मनोरा में आरोपियों के विरुद्ध 4,6,10 छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध

नाम गिरफ्तार आरोपी – बालेश्वर राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छतोरी, चौकी सोन क्यारी, जिला जशपुर छ. ग

जशपुर : जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस गौ तस्करों के विरूद्ध अपनी नजर लगातार बनाए हुई है, साथ ही अपने मुखबिर तंत्र को भी सशक्त किया गया है, इसी के मद्देनजर पुलिस को मनोरा क्षेत्र में 07 नग मवेशियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

दिनांक 25.11.2026 के चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिला कि खरसोता जंगल पुलिया के पास कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं, उन्हें संदेह था कि उक्त मवेशियों को अ वैधानिक रूप से ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के संबंध में चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, साथ ही मनोरा पुलिस के द्वारा तत्काल गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस ने देखा के कुछ व्यक्ति भैंस व गौ वंशों को पैदल हांक कर ले जा रहे हैं।

पुलिस की घेराबंदी में मौके पर 04 नग बैल,03 नग भैंस सहित कुल 07 नग मवेशियों को बरामद किया गया। मौके पर एक आरोपी बालेश्वर राम को पकड़ा गया, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य संदिग्ध आरोपी जंगल का फायदा उठा कर आरोपी हो गए। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी से गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बालेश्वर राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छतोरी, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर (छ.ग.) के का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी बालेश्वर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी मनोरा से सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, रितेश भगत, अरविंद साय, संजीव कुजूर व नीलीन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ऑपरेशन शंखनाद के संबंध लगातार गौ तस्करों पर नजर रखे हुई है, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सशक्त किया है, मनोरा क्षेत्र में पुलिस ने 03 भैंस, व 04 गौ वंश को मुक्त कराते हुए, एक आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गौ तस्करी जैसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है

Related posts