अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच के लिए नहीं भटकना पड़ेगा! उमरिया-शहडोल स्टेशन पर रेलवे की विशेष पहल, घर के करीब ही मिली डिजिटल सेवा और निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श।

उमरिया एवं शहडोल स्टेशन में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।  

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर मंडल द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से DLC अभियान 5.0 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 23 नवम्बर 2026 को उमरिया स्टेशन तथा 25 नवम्बर 2026 को शहडोल स्टेशन में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविर में उपस्थित पेंशनर्स का आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही चिकित्सा टीम द्वारा इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों की टीम भी उपस्थित रहे।

इस अभियान के माध्यम से पेंशनभोगियों को उनके नजदीकी स्थानों पर ही सरल, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts