रायपुर के 2 करोड़ रुपये के एप्पल स्टोर चोरीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह के दो और सदस्य देवास से गिरफ्तार।

एप्पल स्टोर के 02 करोड़ कीमत के आईफोन चोरी केस में फरार अंतर्राज्यीय ’’कंजर गिरोह‘‘ के अन्य 02 सदस्य भी गिरफ्तार।

प्रकरण में अब तक कुल 04 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार।

प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपी कंजर गिरोह का सरगना राजेश झाला एवं आईफोन खपाने वाला आरोपी सफान खान को किया जा चुका है गिरफ्तार।

फरार आरोपी राजेश लोधी तथा राज झाला लगातार बदल रहे थे अपना लोकेशन।

आरोपियों के कब्जे से 02 नग एप्पल वॉच एवं 01 नग एयरपॉड किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 487/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के 173 आईफोन सहित अन्य एप्पल उत्पादों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह के फरार दो सदस्यों राज झाला और राजेश लोधी को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो एप्पल वॉच और एक एयरपॉड भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रार्थी ऋषभ डागा ने थाना तेलीबांधा में दिनांक 01.11.2026 को अपराध की सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 31.10.26 व 01.11.2026 के दरम्यानी रात्रि मरीन ड्राईव स्थित उसके आई नैक्सट इनोवेशन प्रा.लि. एप्प्ल स्टोर में किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान का शटर उठाकर 02 करोड़ कीमत के 173 नग एप्पल आईफोन, एप्पल वॉच, हैडफोन एवं एयरपॉड चोरी कर ले गया है, साथ ही दुकान के भीतर लगा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का डी.व्ही.आर. भी ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 487/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में कंजर गिरोह के 03 सदस्य आरोपी 01 राजेश झाला पिता अजय ंिसंह झाला उम्र 43 साल निवासी ग्राम टोककला थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश 02. राज झाला पिता राजेश झाला उम्र 20 साल निवासी ग्राम टोंककला थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश 03. राजेश लोधी पिता बनवारी लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम टोंककला थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश तथा चोरी का आईफोन प्राप्त करने वाला आरोपी 04. सफान खान पिता अनवर खान उम्र 38 साल निवासी जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 125 नग आईफोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन कीमती लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में फरार राजेश लोधी तथा राज झाला के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करते हुए उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों पर रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी राजेश लोधी एवं राज झाला को भी देवास मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 नग एप्पल वॉच तथा 01 नग एयरपॉड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- 1. राज झाला पिता राजेश झाला उम्र 20 साल निवासी टोंककला पोस्ट व थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश।

02. राजेश लोधी पिता बनवारी लोधी उम्र 35 साल निवासी टोंककला पोस्ट व थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश।

Related posts