मारो में बदलेगी बाजारों की तस्वीर, व्यापार और रोजगार को मिलेगा नया बूस्ट! उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 1.99 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी, वार्ड 3 और 7 में होंगे बड़े निर्माण कार्य

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में दो कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 99 लाख आठ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-3 में 99 लाख नौ हजार रुपए की लागत से हाट-बाजार और वार्ड क्रमांक-7 में 99 लाख 99 हजार रुपए से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

Related posts