जोकारी में मुख्यमंत्री साय का बड़ा विकास धमाका, 29.32 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन! 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली, चीक समाज भवन के लिए 50 लाख और महतारी सदन के लिए 30 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने जोकारी में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

19 गांवों को बेहतर विद्युत आपूर्ति, सामाजिक भवन, महतारी सदन और मिनी स्टेडियम की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की घोषणा

ग्राम बनकम्बो में चीक समाज 50 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

जोकारी में 30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन

जोकारी में मिनी स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की घोषणा

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत कुल 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। दोनों उपकेंद्रों के निर्माण में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आई है। इनके संचालन से क्षेत्र के 19 गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू एवं बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

ग्राम काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी एवं टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांव लाभान्वित होंगे। वहीं बालाछापर विद्युत उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना एवं रजौटी सहित 10 गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। इस प्रकार दोनों उपकेंद्रों से कुल 19 गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

 मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम जोकारी में क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन बनाने तथा मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की।

इन विकास कार्यों एवं घोषणाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Related posts