प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने नगरनार में नए आईटीआई भवन का किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जगदलपुर

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज नगरनार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से बनने वाली इस भवन के भूमिपूजन के अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts