मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा  ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!