आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कुनकुरी नगर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला, 12 प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित लगाये गये स्टॉल

Advertisements
Advertisements

शासकीय कन्या शाला परिसर में हुआ स्वास्थ्य मेला का आयोजन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कुनकुरी नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में प्रारंभ की गई डॉक्टर खुबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गांव गरीब किसान मजदूरो को विषम परिस्थितियों में मिल रही स्वास्थ्य सुविधा की सहायता पर जानकारी देते हुए अंचल की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वप्रथम बीपीएम सूर्यरत्न गुप्ता द्वारा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया तथा लगाये गये स्टॉल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। समारोह को जनपद उपाध्यक्ष सेराज खान द्वारा भी संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत बीएमओ कुनकुरी डॉक्टर श्रीमती के कुजूर द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य मेला में 1592 ओपीडी, 270 एनसीडी स्क्रीनिंग, 90 आयुष्मान कार्ड, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा के 311, आयुष संबंधित सेवाएं 107, डिजीटल कार्ड 101 तथा योगाभ्यास का लाभ संबंधित हितग्राहियों को दिया गया।

स्वास्थ्य मेला शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में रमसमा को प्रथम स्थान, बेहराटोली जोकारी को दुसरा स्थान और बेहराखार को तीसरा स्थान एवं मटासी, घटमुण्डा, खरवाटोली, करमा, खारीझरिया, कोटिया, डोडापानी, रेमते के लोकनर्तक करमा दलों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस महोत्सव में कुमारी शमा ने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित रंगोली बनाई गई, हॉलीक्रास हास्पीटल द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्वागत गीत की प्रस्तुति अपार नर्सीग स्कूल की छात्राओं द्वारा दी गई।

स्वास्थ्य मेला में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो, एसडीएम रवि राही, नप उपाध्यक्ष जगदीश आपट, बीडीसी मेरीकृपा लकड़ा, मुक्ती लकड़ा, पार्षदगण दीपक केरकेट्टा, आशिष सत्पथी, रूखसाना बानो, पूर्व डीडीसी नीलू केरकेट्टा, सरंपच खरीझरिया सरिता केरकेट्टा, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉक्टर सी के साय, निरंजन भगत, डॉक्टर एस तिर्की, डॉक्टर एस देहरी, डॉक्टर दीपशिखा, डॉक्टर सुनील लकड़ा, एस एन दर्शन, मीना तिग्गा, धीरेन्द्र साहू, श्रीमती एच पैंकरा, एच एन चंद्राकर, एन गिरी, के साथ विकासखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आये स्वास्थ्यकर्मी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!