1255 वीवीपैट मशीनों को वेयर हाउस में रखा गया सुरक्षित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,अम्बिकापुर

कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंगलवार को 1255 वीवीपैट मशीनों को वेयर हाउस में सुरक्षित रखा गया। एम -3 मॉडल के वीवीपैट मशीन इलेक्ट्रानिक कार्पारेशन ऑॅफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद से प्राप्त हुआ है। प्राप्त मशीनों का ईएमएस सॉफ्टवेयर में स्कैनिंग की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एस. पैंकरा, कर्ता राम गुप्ता सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts