इम्पेक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा निशुल्क उपचार सेवा लाइफ लाइन एक्सप्रेस का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर

इम्पेक्ट इंडिया फाउंडेशन के तहत दिनांक 14/04/22 से 30/4/22 तक निशुल्क उपचार सेवा लाइफ लाइन एक्सप्रेस का संचालन किया गया था जिसमें शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 जगदलपुर में संचालित 01 सीजी गर्ल्स बटालियन परचन पाल 10  सीजी( स्वतंत्र) कंपनी के कमान अधिकारी कर्नल संजय चावला(USM),  कर्नल एम. एम. कट्टी डी. ई .ओ. श्रीमती भारती प्रधान कन्या क्रमांक 2 साला की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा परमार की निर्देशन में मरीजों की सेवा में कैडेट जुटे रहे, कार्यक्रम के समापन समारोह मैं जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचंद  जैन के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एनसीसी कैडेटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको गौरान्वित किया। साथ ही साथ एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हेमपुष्पा, केयरटेकर जैमबति ठाकुर को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी उपस्थित थे।

Related posts