भाजपा के शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना में सम्मिलित होंगे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी

Advertisements
Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 5 मई को कार्य विस्तारक प्रवास के अंतर्गत कुनकुरी के पंडरीपानी-फरसाबहार मंडल के गंझियाडीह शक्ति-केन्द्र व जामटोली बूथ में होंगे सम्मिलित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्य विस्तार योजना का शुभारंभ 5 मई को होगा। जिसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी अपने मंडलों व बूथ केन्द्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी शक्ति-केन्द्रों में विस्तारक के रूप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से अपने बूथ व शक्ति केन्द्र को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 5 मई को कार्य विस्तारक प्रवास के अंतर्गत कुनकुरी के पंडरीपानी फरसाबहार मंडल के गंझियाडीह शक्ति-केन्द्र व जामटोली बूथ में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा के सिरगिट्टी मंडल के बूथ तिफरा व शक्ति केंद्र कालिकानगर में, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल जांजगीर-चांपा के पाली बूथ में, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर में, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय दुर्ग, सासंद अरूण साव बिलासपुर के बोदरी मंडल के ग्राम पिरैया में, विजय बघेल दुर्ग में, संतोष पाण्डेय कवर्धा के सहसपुर-लोहारा बूथ में, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद शहर के बूथ में, प्रदेश महामंत्री किरण देव अंबेडकर वार्ड जगदलपुर मंडल, केदार कश्यप भानपुरी मंडल के करनदोला में, भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा के उमरिया बूथ केंद्र में सहित प्रमुख पदाधिकारी, सांसद, विधायक, अपने अपने संसदीय व विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित होंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!