कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत भाजपा ने किया शक्ति-केन्द्र विस्तारक कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisements
Advertisements

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय सहित भाजपा के बड़े नेता पहुंचे अपने क्षेत्र के निर्धारित शक्ति-केंद्र और बूथ तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भाजपा ने मिशन 2023 को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है। इसके लिए कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम बनाया गया है। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गाँझियाडीह शक्तिकेन्द्र, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने लवाकेरा शक्तिकेन्द्र, पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने जुरतेला-पिलखी शक्तिकेन्द्र, लोकसभा सांसद गोमती साय ने बोखी शक्तिकेन्द्र, पूर्व निगम अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने आरा शक्तिकेन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने महुआ शक्ति-केन्द्र सहित जिला अध्यक्ष, महामंत्री और सभी पदाधिकारियों ने आज अपने-अपने शक्तिकेन्द्र जाकर शक्ति-केन्द्र प्रभारी, शक्ति-केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्य विस्तार योजना का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम की रणनीति पहले ही तय हो गई है। इसके लिए जिले के सभी विस्तारकों को प्रशिक्षण देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब सभी बड़े नेताओं को बूथों तक जाना है। इसके लिए निर्धारित किया गया है कि 5 से 20 मई के बीच के 15 दिनों में से 10 दिनों तक हर नेता को एक-एक शक्ति-केन्द्र तक जाना है। जो 10 दिन नेता देंगे उन 10 दिनों में नेताओं को बूथों में रहना होगा।

जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो भी नेता शक्ति-केन्द्र के बूथों में जाएंगे, वे अपने कार्यकर्ताओं से बूथों की स्थिति की पूरी जानकारी लेंगे। यह पता लगाएंगे की वहां पर भाजपा की क्या स्थिति है। इसी के साथ जहाँ लगेगा कि बूथ में भाजपा की स्थिति कमजोर है, तो उसका कारण जानने के बाद उस कमजोरी को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को बड़े नेता मार्गदर्शन देंगे। इसी के साथ सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी नेता बूथों के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के घरों में दस्तक देकर उनसे चर्चा करेंगे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!