जशपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र : क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री सम्बन्ध में दावा आपत्ति आमंत्रित

13 मई तक प्रस्तुत की जा सकती है दावा आपत्ति

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

नगर पालिका परिषद जशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 1से 20 वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्वांटिफाईबल डाटा आयोग के द्वारा आदेशित किया गया था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर ने बताया कि उक्त डाटा एंट्री कार्य पूर्ण कर सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 5 मई 2022 को किया गया है। जिस हेतु 5 मई 2022 से 13 मई 2022 तक कार्यालय अवधि में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

Related posts